Bihar

पश्चिमी चंपारण में इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी आग, आधा दर्जन वाहन जलकर खाक

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पश्चिमी चम्पारण(PASCHIMI CHAMPARAN):बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रामनगर के सोनखर चौक पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शो रूम में अचानक आग लग गई.बताया जा रहा है कि शेटर बंद होने की वजह से काफी देर से लोगों को इसकी जानकारी मिली, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान हुआ.जिससे आधा दर्जन स्कूटी जलकर खाक हो गया.

काफ़ी मसक्कत के बाद पया गया आग पर काबू

जब धूंआ उठने लगा तो बगल के दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई, फिर दुकान का ताला तोड़कर देखा तो कई स्कूटी जल रही थी. वहीं इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई.वहीं दमकल की टीम को बुलाया गया जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या बैटरी में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए है. इस घटना से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

TagsBihar