☰
Bihar

बिहार से लेकर नेपाल तक सुबह सुबह हिली धरती, भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार में मंगलवार की अहले सुबह अचानक धरती से अफरातफरी का माहौल हो गया. भूकंप के झटकों की वजह से कई जिलों में हलचल मच गई. भूकंप के झटके राजधानी पटना से लेकर उत्तर बिहार और सीमांचल तक के लोगों ने महसूस किए. भूकंप के झटके भारत के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल रहा जबकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही. करीब 2 से 3 मिनट तक कंपन महसूस हुआ.

जानकारी के अनुसार सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर समेत कई जिलों में सुबह 7:04 के झटके महसूस हुए. इस दौरान सब कुछ हिलने लगा जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए. भूकंप के झटके बंगाल, सिक्किम, सिलीगुड़ी में भी महसूस किए गए. जानकारी के अनुसार नेपाल और असम के कार्बी आंगलोंग जिले में अहले सुबह करीब 3:39 बजे 2.5 की तीव्रता से भूकंप आई थी.

TagsBihar