टीएनपी डेस्क (TNP DESK): क्या बिहार की राजनीति में सभी दल दबाव में है. आखिर क्या वजह है कि नेताओं की जुवान से अनाप-शनाप बातें निकल रही है. इसी के शिकार हुए हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव. उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को दशरथ मांझी की जगह श्रद्धांजलि दे दी. फिर तो जीतन राम मांझी कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने तेजस्वी यादव पर नशा करने का आरोप लगा दिया. दरअसल, तेजस्वी यादव की जवान फिसल गई थी और उन्होंने दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दे दी थी.
उसके बाद तो जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर नशा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले समय में वह जीते जी अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी को भी श्रद्धांजलि दे देंगें. मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था. इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं. नशा कुछ भी करा सकता है. दरअसल, सोमवार को पटना स्थित राजद के कार्यालय में माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था.
इस कार्यक्रम को तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया. इस दौरान उनकी जवान फिसल गई और श्रद्धांजलि देते हुए गलती से दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम ले लिया. इस दौरान बगल में बैठे नेताओं ने तेजस्वी यादव को कहा कि वह गलत नाम ले रहे हैं, फिर नेता प्रतिपक्ष ने तुरंत ठीक करते हुए दशरथ मांझी का नाम लिया. सभा में तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी को भारत रत्न देने और उनकी बड़ी प्रतिमा लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि उनके नाम पर आश्रम भी बनना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि दशरथ मांझी के नाम पर राजनीति करने वाले एनडीए के नेता अपने कर्तव्य को भूल जाते हैं. एनडीए सरकार गरीबों पर बुलडोजर चला रही है. दूसरी ओर जीतन राम मांझी ने भी माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगें.
