☰
Bihar

दरभंगा में दुकान बंद कर घर जाते वक्त बदमाशों ने रोका, पहले की पिटाई फिर मार दी गोली

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक इलेक्ट्रिक दुकानदार को गोली मार दी. गोली लगने से इलेक्ट्रिक दुकानदार जख्मी हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के निकट ओवरब्रिज के पास की है. जख्मी की पहचान बहादुरपुर के कबीलपुर गांव निवासी शैलेंद्र झा के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि देर रात अपनी दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे. ओवरब्रिज से उतर कर रेलवे रैक प्वाइंट के पास पहुंचे तो पांच से 6 लोगों ने उन्हें घर कर रोक लिया.

जख्मी ने बताया कि रोकने का कारण पूछने पर पहले मारपीट की फिर दोनों पैरो में गोली मार दी. गोली लगने से वह जख्मी हो गए जिनका इलाज अब डीएमसीएच में चल रहा है. जख्मी ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त अनुज पासवान, रामशंकर हरि, रंजीत पासवान और महेश पासवान समेत कुल 6 लोग मौजूद थे. मारपीट के बाद अनुज पासवान के कहने पर अन्य लोगों ने फायरिंग की जिसमें दो गोली पैर में लगी है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस फिलहाल जमीन विवाद में गोलीबारी की आशंका के अनुसार जांच में जुट गई है साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है.