☰
CAREER

बिहार कृषि विभाग में नौकरी पाने का मौका, 147 पदों के लिए इस डेट से शुरू होगा आवेदन

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Bihar Agriculture Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 147 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है.

BPSC Agriculture Recruitment 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 17/2026 से 21/2026 के तहत यह भर्ती निकाली गई है. इसमें सहायक निदेशक और सहायक नियंत्रक के विभिन्न पद शामिल हैं.

पदों का विवरण इस प्रकार है:

सहायक निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी) – 50 पद

सहायक निदेशक (सांख्यिकी) – 36 पद

सहायक नियंत्रक (माप एवं तौल) – 26 पद

सहायक निदेशक (रसायन) – 21 पद

सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) – 14 पद

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

BPSC कृषि विभाग भर्ती में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. संबंधित पदों के लिए कृषि अभियांत्रिकी, सांख्यिकी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और कृषि विज्ञान से संबंधित डिग्री जरूरी होगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के अंतर्गत सभी पद वेतन स्तर-9 के तहत रखे गए हैं. चयनित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमानुसार वेतन एवं अन्य देय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अतिरिक्त बैंक ट्रांजेक्शन शुल्क लागू हो सकता है. 

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन आयोग की ओर से निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं. इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.

भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 17/2026 से 21/2026 को खोलें.

आवेदन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.

फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.