☰
CAREER

बिहार में 575 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ₹1.15 लाख तक मिलेगी सैलरी, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की ओर से जारी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 2 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

575 पदों पर होगी नियुक्ति

बिहार स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती के तहत राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 575 पदों को भरा जाएगा. नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित मेडिकल विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री MD/MS या DNB होना आवश्यक है. इसके अलावा अभ्यर्थियों का नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से  संबंधित मेडिकल काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.

आयु सीमा

इस भर्ती में आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.

सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

हर महीने मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसमें सैलरी भी शानदार मिल रही है. चयनित सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर को 1,15,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 2,250 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाएं.
होमपेज पर Senior Resident/Tutor Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
अब New Registration के विकल्प को चुनें.
मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारियां भरें.
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका