CAREER

Govt Job: बिहार में 259 सरकारी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और चयन का तरीका

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है.  बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSFCSC) ने कुल 259 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर होगी भर्ती

सहायक प्रबंधक - 81 पद

सहायक लेखा पदाधिकारी - 06 पद

लेखपाल -11 पद

गुणवत्ता नियंत्रक - 38 पद

निम्नवर्गीय लिपिक - 123 पद 

जरूरी योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए. अलग अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग अलग मांगी गई है. अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर चेक करें 

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष मांगी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये मांगा गया है.

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें

वेबसाइट के होमपेज पर Online Portal of Food & Civil Supplies Corporation Ltd पर क्लिक करके Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल भरे 

अब मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें 

अंत में फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें  और इसका एक प्रिंट आउट लेकर रखें 

TagsBihar