CAREER

BPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है शिक्षक भर्ती का आवेदन, BPSC ने जारी की अहम जानकारी

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

BPSC TRE-4.0 Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 को लेकर आवेदन प्रक्रिया की नई संभावित तारीख की जानकारी दी है. आयोग के ताजा अपडेट के मुताबिक 21 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है.

 21 सितंबर से शुरू हो सकता है आवेदन

BPSC की ओर से विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत TRE-4.0 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है. आयोग ने बताया है कि भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन में जरूरी बदलाव किए जाएंगे. इन संशोधनों के बाद 21 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई गई है

 

हजारों शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

TRE-4.0 के जरिए बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के अलग-अलग स्तरों के शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. पहले जारी जानकारी के मुताबिक भर्ती में 32,388 पद शामिल थे. वही भर्ती प्रक्रिया में बदलाव और पदों की संख्या को लेकर अभ्यर्थियों को संशोधित विज्ञापन का इंतजार करना होगा

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

TRE-4.0 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. साथ ही BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले संशोधित विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच करने के बाद ही आवेदन करें.

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी भरने, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

 

 

TagsBihar