टीएनपी डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB की ओर से STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
बिहार STET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और सब्जेक्ट अनुसार योग्यता को जरूर चेक कर लें.
किन कक्षाओं के लिए है STET?
बिहार STET के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षक बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए पेपर-I, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए पेपर-II आयोजित किया जाता है. अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क
सिंगल पेपर के लिए सामान्य, EWS, BC, EBC वर्ग को 960 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा
SC-ST, दिव्यांग वर्ग को 760 रुपये
दोनों पेपर के लिए सामान्य, EWS, BC, EBC वर्ग को 1440 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा
SC-ST, दिव्यांग वर्ग: 1140
परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
बिहार STET 2026 परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, जबकि अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंकों में छूट दी गई है.
ऐसे करें Bihar STET 2026 के लिए आवेदन
बिहार STET 2026 का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद Bihar STET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में माँगे गये डिटेल भरें.
इसके बाद माँगे गये डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को अच्छी तरह चेक कर लें.
अब फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.
