Bihar STET 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 31 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था, लेकिन अब अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
15 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
बिहार STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. अब बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर कर दी है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारण से आवेदन नहीं किया है, उन्हें दोबारा मौका मिल गया है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें. आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें.
किन उम्मीदवारों के लिए है STET?
बिहार STET यानी Secondary Teacher Eligibility Test राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता से जुड़ी परीक्षा है. परीक्षा में अलग-अलग स्तर के लिए पेपर निर्धारित किए गए हैं. पेपर-I माध्यमिक स्तर और पेपर-II उच्च माध्यमिक स्तर के लिए है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी.
परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
Bihar STET 2026 की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए एक अहम जानकारी यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा 150 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा.
हालांकि, परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बोर्ड की ओर से अलग से जारी की जाएगी.इसलिए उम्मीदवारों को BSEB की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
ऐसे करें Bihar STET 2026 के लिए आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार STET के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF कॉपी जरूर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो.
