CAREER

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! बिहार पुलिस में SI के पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk बिहार पुलिस में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC ने सब-इंस्पेक्टर यानी SI के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन और क्या है पूरी प्रक्रिया

इस दिन से शुरू होंगे आवेदन 

बिहार पुलिस में स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

जरूरी योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएट होना जरूरी है.

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए.आयु सीमा जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है.

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे.

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें,

फिर आवेदन पत्र भरें

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें