☰
Bihar

नशे में झूम रही बिहार पुलिस! पेट्रोलिंग करते बाजार में लड़खाते नजर आए जवान तो वीडियो हुआ वायरल

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

बक्सर (BUXAR): बिहार के बक्सर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. नगर के ज्योति चौक पर धनतेरस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में तैनात एक पुलिस जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक से पेट्रोलिंग कर रहा जवान कथित तौर पर नशे की हालत में झूमता नजर आ रहा है. इस दौरान उसकी स्थानीय लोगों से नोकझोंक भी होती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद बक्सर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस जवान की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान वह नशे में था या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है. 

दरअसल, बक्सर नगर में ज्योति चौक के सभी देर शाम का वीडियो पुलिस वर्दी में बाइक सवार जवान द्वारा धनतेरस की अवसर पर लगाई गई ड्यूटी में वाहनों के ट्रैफिक व्यवस्था के तहत परिचालन के देख रख के दौरान का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा रहा है पुलिस जवान नशे की हालत में झूमते सड़क पर बाइक पेट्रोलिंग कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से नोक झोक कर रहे हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बक्सर पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान क्या नशे की हालत में पुलिस जवान है या फिर कोई और बातें हुई है इसकी जांच प्रारंभ कर दी है. बक्सर नगर थाना के सड़क ट्रैफिक पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे जवान की पहचान के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी सोशल मीडिया के पोस्ट को संज्ञान लेते हुए जांच में जुटे हैं .

इधर, भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य सौरभ तिवारी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि बक्सर में लोगों की सुरक्षा के नाम पर जिस तरह से अमर्यादित  भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस जवान द्वारा नोंक झोंक की जा रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.  फिलहाल अब देखना होगा इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

TagsBihar