☰
Bihar

BIG BREAKING: भोजपुर में दौड़ा कर पुलिस हवलदार के बेटे की हत्या, एक अन्य युवक भी जख्मी

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

भोजपुर: बड़ी खबर बिहार के भोजपुर से है जहां दिनदहाड़े बिहार पुलिस में हवलदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना में मृतक के एक दोस्त को भी गोली लगी है जो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना भोजपुर के बामपाली बांध के समीप की है जहां गुरुवार की शाम अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दोनों को दौड़ा कर गोली मारी जिसमें पुलिस हवलदार के पुत्र ऋतिक सिंह की मौत हो गई जबकि उसका एक दोस्त युवराज जख्मी हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुरानी रंजिश में हुई हत्या

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्या के आरोपियों ने दोनों युवकों का पीछा कर बामपाली बांध से खेत तक दौड़ा कर गोली मारी. इस दौरान गोली लगने से रितिक सिंह की मौत हो गई जबकि युवराज जख्मी हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश है जिसमें पहले पंचायती भी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश की वजह से किसी परिचित ने ही युवक की हत्या की है

स्पेशल सेल में हवलदार हैं मृतक के पिता

मिली जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के देवनगर मझौवां निवासी हरेंद्र सिंह जो कि स्पेशल ब्रांच में हवलदार के पद पर तैनात हैं के बेटे रितिक सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं धोबही थाना क्षेत्र के देवढ़ी निवासी युवराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

TagsBihar