Bihar

भरत तिवारी मामले में बड़ा अपडेट, पंकज कुमार मिश्रा बने नए SDPO, बिहार पुलिस का बड़ा कदम

Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor
भरत तिवारी मामले में बड़ा अपडेट, पंकज कुमार मिश्रा बने नए SDPO, बिहार पुलिस का बड़ा कदम

पटना (BHOJPUR) : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है. जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है और पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है. उनकी जगह पंकज कुमार मिश्रा को जगदीशपुर का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है.

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजेश कुमार शर्मा की जगह अब पंकज कुमार मिश्रा को जगदीशपुर का नया एसडीपीओ बनाया गया है. इस फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच और उससे जुड़े घटनाक्रमों के बीच यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है.

गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठ रहे हैं. मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की जा रही है. विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा इस मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन और महापंचायत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है.

इसी बीच पुलिस विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति कर दी है. पंकज कुमार मिश्रा अब क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

हालांकि पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इस तबादले के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के बीच हुई इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि मामले की