☰
Bihar

बड़ी खबर:घर के बाहर बैठे प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने मारी गोली, आरा में दहशत का माहौल 

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

भोजपुर: एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है।.हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठे एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. परिवार के लोगों ने तुरंत निजी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचा. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई. 


घटना आरा के चौकीपुर पासवान चौक की है.घायल की पहचान राजू कुमार यादव पिता अंगद यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.राजू यादव को दो गोलियां लगी हैं, एक पेट में और दूसरी कमर के नीचे.स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महावीर टोला स्थित मेडिकोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है.


जख्मी राजू यादव ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे का अपहरण हुआ था, जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और मामला कोर्ट में चल रहा है.केस वापस लेने को लेकर लगातार धमकी मिल रही थी. उसी केस को लेकर आज गोली मारी गई है.

घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है.
फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।