Bihar

तुम्हारा पति मर चुका है! कलयुगी दामाद ने ससुर को घर बुलाकर की निर्मम हत्या, फिर फोन कर सास से कहा....

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

भागलपुर (BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपने ही दामाद पर ससुर की घर बुलाकर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक की पहचान अशोक कुमार दास के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों के अनुसार, अशोक कुमार दास ने करीब 15 वर्ष पहले अपनी बेटी आशा की शादी लालूचक चंपानगर निवासी रविंद्र तांती से कराई थी. दंपति के चार बच्चे है.

पढ़े क्या है मृतक की पत्नी का आरोप

मृतक की पत्नी पुतुल देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने बताया कि दामाद रविंद्र तांती पांच लाख रुपये और घर अपने नाम लिखने की मांग करता था तथा दहेज को लेकर अक्सर विवाद करता था. पुतुल देवी का आरोप है कि घटना वाले दिन ससुराल से फोन आया और कहा गया, "अपने पति को ले जाओ, वह मर चुका है."

मामले की जांच कर रही है पुलिस

जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अशोक कुमार दास मृत मिले. परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दामाद ने उन्हें घर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया.घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे है. वहीं, नाथनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

TagsBihar