☰
Bihar

भागलपुर कैंप जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, जेल प्रशासन ने कहा- खुद दी जान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

भागलपुर: भागलपुर कैंप जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं युवक की मौत की वजह से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. मामले में एक तरफ जहां जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया है तो दूसरी तरफ परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मृतक कैदी की पहचान रामाश्रय यादव के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी की आत्महत्या के मामले में जेल में बंद था. मृतक के भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है.

मृतक के भाई ने बताया कि 25 नवंबर की शाम उन्हें सूचना दी गई कि चिकित्सीय जांच के लिए उसे मायागंज अस्पताल ले कर जाया जा रहा है और कुछ देर बाद फांसी लगा कर आत्महत्या की जानकारी दी गई. मृतक के भाई ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत के बाद से उसके परिवार के लोग लगातार दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे थे. उसके परिवार के लोग 7 लाख रुपए देने के बाद मामला रफादफा करने की बात कर रहे थे, लेकिन जब हम लोगों ने उनकी बात नहीं मानी तो उसने जेल में ही हत्या करवा दी.

मृतक के परिजनों ने कहा कि जेल प्रशासन के अनुसार उसने जिम वाले क्षेत्र में आत्महत्या की, वहां लोहे के भारी उपकरण रखे जाते हैं, बावजूद इसके वहां सीसीटीवी नहीं होने की बात कही जा रही है. फिलहाल अब विचाराधीन कैदी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

TagsBihar