Bihar

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, साले को ट्रेन पकड़वाने निकले जीजा की मौत

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

भागलपुर (BHAGALPUR):शुक्रवार को बिहार के भागलपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां हबीबपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सेअदक हादसे में बहनोई की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना गौराचक्की के समीप की है. मृतक की पहचान तमौनी शाहपुर निवासी मोहम्मद नजीर उर्फ गुड्डू (50) के रूप में हुई है, जबकि घायल मोहम्मद शमी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.दोनों आपस में साला-बहनोई थे.

पढ़े कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नजीर अपने साले मोहम्मद शमी को पटना जाने वाली ट्रेन पकड़वाने के लिए बाइक से भागलपुर स्टेशन जा रहे थे.इसी दौरान गौराचक्की के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घायलों के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी.सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, हबीबपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) भेजा.

स्टेशन जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के पुत्र मोहम्मद गुलजार ने बताया कि उनके पिता सुबह अपने साले को ट्रेन पकड़वाने के लिए स्टेशन जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.हादसे के बाद दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहम्मद नजीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहम्मद शमी का इलाज जारी है.इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.हबीबपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

TagsBihar