Bihar

बिहार के भागलपुर में पुलिस ने खोला महिला मर्डर का राज,शव ठिकाने लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor
बिहार के भागलपुर में पुलिस ने खोला महिला मर्डर का राज,शव ठिकाने लगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर (BIHAR) : पुलिस ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया टोटो रिक्शा और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की बोरी भी बरामद कर ली गई है.

विशेष जांच टीम का गठन किया गया था

सिटी एसपी अतुलेश कुमार झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 22 जून 2026 को सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. जांच के दौरान शव की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र निवासी बंटी तांती की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई. इसके बाद सुलतानगंज थाना में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

पुलिस ने तीन मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया

पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर मामले की गहराई से जांच की. जांच के बाद पुलिस ने तीन मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ अजय मोदी, अर्जुन यादव और मंतोष कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. वहीं मुख्य आरोपी अजय कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया टोटो रिक्शा और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की बोरी भी पुलिस ने बरामद कर ली है.

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.