☰
Bihar

20 नवंबर को भागलपुर आयेंगे पीएम मोदी, जिला समेत राज्य को देंगे कई बड़ी योजनाओं की सौगात

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 नवंबर को भागलपुर दौरा पर आ सकते हैं. हालांकि अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर दौरा के दौरान पीएम राज्य को 4 बड़ी योजनाओं समेत कई अन्य सौगात दे सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार पीएम के बिहार दौरे को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की और योजनाओं की समीक्षा की.

भागलपुर को मिलेगी कई बड़ी योजनाएं 

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 20 नवंबर को भागलपुर के पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन का शिलान्यास कर सकते हैं तो इसके साथ ही विक्रमशिला स्थल के आसपास केंद्रीय विश्वविद्यालय की भी नींव रख सकते हैं. पीएम अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का भी शिलान्यास कर सकते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी राज्य को अन्य कई सौगात भी दे सकते हैं.

बिहार के भवन निर्माण विभाग ने भेजी योजनाओं की सूची

एक जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर विकास योजनाओं की सूची तैयार की गई है. बिहार के भवन निर्माण विभाग ने 3242.95 करोड़ रुपये की लागत वाली 459 तैयार योजनाओं का ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा है. इनमें भागलपुर जिले के जगदीशपुर, शाहकुंड और मकंदपुर में बने पंचायत सरकार भवन शामिल बताए जा रहे हैं. बांका जिले की अलग-अलग पंचायतों में बनाए गए करीब 28 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के हाथों कराने की तैयारी की जानकारी सामने आई है.

सीएम सम्राट ने की समीक्षा बैठक

पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस महानिदेशक भी शामिल हुए. बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, सुरक्षा इंतजाम, संभावित कार्यक्रम स्थल और विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में कार्यक्रम स्थल पर जरूरी सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा हो सकती है. प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तालमेल पर भी चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे की तारीख और भागलपुर में होने वाले कार्यक्रमों की अंतिम जानकारी ऑफिशियल कार्यक्रम जारी होने के बाद ही साफ होगी.

TagsBihar