☰
Bihar

भागलपुर में बड़ा हादसा, कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया दो अब तक...

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

भागलपुर: बड़ी खबर भागलपुर से है जहां कोसी नदी में स्नान करने गए गए चार बच्चे डूब गए. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से दो बच्चे की जान बच गई लेकिन दो की तलाश अभी जारी है. घटना भागलपुर के नौगछिया इलाके के खरीक थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया दादपुर गांव के समीप की है जहां कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए. बच्चों के नदी में डूबते ही मौके पर चीख पुकार मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को खोज कर सुरक्षित पानी से निकाल लिया, जबकि दो बच्चे अभी लापता बताए जा रहे हैं. 

हादसे के बाद से ही कोसी नदी के किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थानीय स्तर पर लापता बच्चों की तलाश लगातार की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लेते हुए रेस्क्यू अभियान में सहयोग शुरू किया. एक साथ दो बच्चों के नदी में लापता होने से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद ढोढिया दादपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. आसपास के गांवों में भी घटना को लेकर गहरा शोक और चिंता का माहौल है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लापता बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगाकर बचाव व्यवस्था को और तेज किया जाए.

TagsBihar