Bihar

मुहर्रम को लेकर भागलपुर में हाई अलर्ट,अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर मुहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रणनीति तैयार की है समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई.बैठक में जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों की स्थिति को लेकर चर्चा की गई.

सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी.इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी 

अफ़वाह फ़ैलाने वाले पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाएं

TagsBihar