☰
Bihar

बेली ब्रिज बंद होते ही मुफ्त फेरी सेवा शुरू, सुबह से शाम 6 बजे तक चलेंगे बड़े जहाज

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

भागलपुर (BHAGALPUR): बेली ब्रिज बंद होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन के लिए प्रशासन ने जलमार्ग की व्यवस्था शुरू कर दी है. आज सुबह 6 बजे से मुफ्त फेरी सेवा शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. बड़े जलयानों के जरिए यात्री अपने सामान के साथ साइकिल और बाइक भी बिना शुल्क नदी पार कर सकेंगे. सुरक्षा कारणों से सामान्य देशी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी.

बाबूपुर घाट पर तीन बड़े जलयान तैयार

भागलपुर की ओर बियाडा और बाबूपुर घाट से जलयान चलाए जा रहे हैं. जबकि नवगछिया की ओर जाह्नवी गंगा घाट मुख्य कनेक्शन रहेगा यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए बियाडा घाट पर समतलीकरण, वाटरप्रूफ टेंट, हाई-मास्ट लाइट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. बाबूपुर घाट पर तीन बड़े जलयान तैयार हैं बरारी घाट से फेरी सेवा नहीं चलेगी. यहां स्थायी इंस्टॉलेशन का काम होने के साथ क्रेन और भारी मशीनरी की तैनाती है.यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बियाडा घाट से जलयान पकड़ने की व्यवस्था की है.

प्रत्येक जहाज पर तैनात रहेंगे

सुरक्षा के लिए प्रत्येक जहाज पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और आपदा मित्र तैनात रहेंगे घाटों पर पुलिस भीड़ नियंत्रण और कतार व्यवस्था संभालेगी यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप और ‘दीदी की रसोई’ की व्यवस्था भी की गई है. बड़े और मालवाहक वाहनों के लिए अलग से कार्गो जहाज की व्यवस्था की गई है.

TagsBihar