Bihar

भागलपुर में सीएम सम्राट चौधरी ने किया 84 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, विक्रमशिला सेतु पर भी दिया बड़ा अपडेट

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर में रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 302 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.इस दौरान उन्होंने विक्रमशिला सेतु के पास बन रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया.अधिकारियों से बातचीत कर उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए.

विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री समीक्षा भवन पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की.बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 30 नवंबर तक इसका सुपर स्ट्रक्चर तैयार कर लिया जाएगा.मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे 30 नवंबर को खुद भागलपुर आकर विक्रमशिला सेतु का उद्घाटन करेंगे उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक बेली ब्रिज पूरी तरह चालू नहीं हो जाता, तब तक लोगों की सुविधा के लिए गंगा पार करने की निशुल्क नाव सेवा जारी रहेगी.

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान पूरे दिन प्रशासनिक हलचल

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सुविधा है और किसी को भी आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी.मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान पूरे दिन प्रशासनिक हलचल बनी रही.वहीं, विकास योजनाओं और विक्रमशिला सेतु को लेकर की गई घोषणाओं से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है.

TagsBihar