भागलपुर (BHAGALPUR): जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिले के नवगछिया के मड़वा-सहोरी बहियार में 14 वर्षीय लक्की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घर में मातम पसर गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि लक्की का ननिहाल हरियो में है, जहां वह रहकर टोटो चलाता था उसका पैतृक घर खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अरेया में बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ऐसे में अधिकारी यह पता लगाने में जुट हुई है की 14 वर्षीय लक्की की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह बरियार कैसे पहुंचा. फिलहाल किशोर की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
जानकारी के मुताबिक, लक्की का ननिहाल हरियो में है, जहां रहकर वह टोटो चलाता था. उसका पैतृक घर खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अरेया गांव में बताया गया है. महज 14 साल के किशोर का शव बहियार में मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि लक्की आखिरी बार कहां देखा गया था और किन परिस्थितियों में वह घटनास्थल तक पहुंचा. हालांकि, उसकी मौत से पहले की गतिविधियों के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
इसके साथ ही शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब जांच के जरिए मौत की वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और अन्य जरूरी जानकारियों की जांच कर रही है.
