☰
Bihar

बड़ी खबर: प्रमोशन के कुछ दिन बाद दारोगा ने ली खुद की जान, पुलिस लाइन के क्वार्टर में मिला शव

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

भागलपुर (BHAGALPUR): जिले के नवगछिया पुलिस लाइन से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भागलपुर के दारोगा योगेश कुमार ने खुद की ज़िंदगी खत्म कर ली. योगेश कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला.  इस घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई. इस घटना के बाद  पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है. घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. बता दें, योगेश कुमार बाँका जिले के बौंसी बाराहाट का रहने वाले है और उनकी शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी. ऐसे में आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

योगेश कुमार एसपी के रीडर का काम वर्षों से देखते आ रहे थे. हाल में सहायक अवर निरीक्षक पद से प्रोन्नत होकर अवर निरीक्षक बने थे.  उनकी पत्नी सचिवालय,पटना में तैनात हैं.जानकारी के अनुसार, दारोगा युगेश कुमार मूल रूप से बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत बाराहाट के रहने वाले थे. वे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय स्थित अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) में कार्यरत थे और पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर में अकेले ही रहते थे. हाल ही में विभागीय पदोन्नति के तहत उनका जमादार से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन हुआ था. इस उपलब्धि पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने खुद एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें कंधे पर बैच पहनाया था. पदोन्नति की खुशी के कुछ ही दिनों बाद उनके द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाए जाने से पूरे पुलिस महकमे के अधिकारी और जवान स्तब्ध हैं और शोक की लहर दौड़ गई है.

ऐसे में घटना की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के लिए FSL की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया. एफएसएल टीम ने कमरे से आवश्यक फिंगरप्रिंट्स और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों और मानसिक तनाव के कारण युगेश कुमार ने यह खौफनाक कदम उठाया.

TagsBihar