☰
Bihar

भागलपुर से बड़ी खबर : दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद का खूनी अंत, बड़े भाई की गोली से छोटे भाई की गई जान

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां जमीन के टुकड़े के लिए रिश्ते का खून बह गया. बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद हिंसक हो गया जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस दौरान बड़े भाई की गोली लगने से छोटे भाई की मौत हो गई जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना का सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई.

घटना भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के समीप की है. मृतक की पहचान नन्दू यादव के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. इस विवाद में दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान गोली लगने से छोटे भाई नंदू की मौत हो गई. मामले में मृतक की पत्नी ने मृतक के बड़े भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी तथा मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब पांच राउंड फायरिंग हुई. गोली लगने से नंदू यादव की मौत हो गई. घटना की परिस्थितियों और साक्ष्यों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

TagsBihar