☰
Bihar

पश्चिम चंपारण में कार और पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर, एक बच्चा और चार पुलिसकर्मी समेत 7 ज़ख्मी

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पुलिस वाहन और कार की जोरदार टक्कर हो गई. घटना में चार पुलिसकर्मी समेत कुल सात व्यक्ति जख्मी हो गए. घटना चनपटिया बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के समीप की है. घटना में चार पुलिसकर्मी समेत कुल सात व्यक्ति जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. घटना में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान सहोदरा थाना की एसआई प्रतिमा दुबे, जयप्रकाश सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव और अर्पण कुमारी के रूप में की गई.

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार पति पत्नी समेत एक बच्चा भी जख्मी हुआ है. हादसे के बाद चनपटिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, सहोदरा थाना की जिप्सी बेतिया से नरकटियागंज की ओर जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी. इसी दौरान मुसहरी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया. चनपटिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया. हादसे में कार और पुलिस जिप्सी को भारी नुकसान पहुंचा है.

TagsBihar