बेगूसराय (BEGUSARAI): बेगूसराय में रिश्ता एक बार फिर कलंकित हुआ है जहां अपने ही रिश्ते में लगने वाले अपने चचेरे भाई एवं ससुराल के तरफ से साढू के द्वारा पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई है. यह हत्या कोई और नहीं मृतक के पत्नी के द्वारा ही अपने जीजा के साथ मिलकर करवाया गया है. इस हत्या के बाद नाराज लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रशासन खिलाफ और हत्यारे गिरफ्तारी के मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. घंटे तक बखरी और खगड़िया पथ को लोगों के द्वारा जमकर जमकर हंगामा किया. बता दें, घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव की है. बताया जा रहा है कि रिश्ते में चचेरे भाई एवं ससुराल के रिश्ते से साढू भाई ने ही अपने साढू की इतनी जमकर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने लिया कब्जे में
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है. वहीं पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने सब को परिजनों को सौंप दिया. जैसे ही शव परिजनों को मिला वैसे ही सड़क जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी के मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के लाभ घंटे तक हंगामा किया. वहीं इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही बेगूसराय SP मनीष द्वारा सख्त निर्देश बाद घटनास्थल पर बखरी डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर और हत्यारे के गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला को शांत कराया.
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव से शुरू होती है. बताया जा रहा है कि परिहारा निवासी अभय कुमार उर्फ विशाल की शादी 5 माह पूर्व एफसीआई थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी नंदनी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद से ही रिश्ते में खटास देखने को मिल रहा था. बताया जा रहा है कि नंदनी कुमारी ने अपने पति अभय कुमार को कभी भी पति का दर्जा नहीं दिया और ना ही पति-पत्नी के बीच कभी समरसता रही. मिली जानकारी के अनुसार नंदनी कुमारी ने शादी के बाद से ही पति को अलग रहने की हिदायत दी थी. इसके बाद मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी शह रिश्ते में चचेरे भाई प्रवीण चौधरी से इसकी शिकायत की. गौरतलब है कि प्रवीण चौधरी की पूर्व में ही नंदनी कुमारी की बड़ी बहन से शादी हो चुकी थी. और वह रिश्ते में अभय कुमार का साढ़ू लगता था. लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद भी प्रवीण चौधरी ने उल्टे अभय कुमार के परिवार को ही डांट डपटकर भगा दिया था और इसी बात की शिकायत को लेकर अभय कुमार जब प्रवीण चौधरी के घर पहुंचा तो 9 नवंबर को प्रवीण चौधरी एवं उसके परिवार के सदस्यों ने अभय कुमार की लाठी डंडे एवं अन्य धारदार हथियार से जमकर पिटाई कर दी. बाद में परिजनों ने बखरी पीएचसी में अभय कुमार को भर्ती करवाया जहां से अभय कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन यहां भी सुधार नहीं होने पर विभिन्न नर्सिंग होम में इलाज के बाद उसे पटना में भर्ती कराया गया. लेकिन जब वहां भी सुधार देखने को नहीं मिला तो फिर से उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां आने के साथ ही अभय चौधरी की मौत हो गई.
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
इस हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे. हालांकि घटनास्थल पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार एवं कई थाने के पुलिस पहुंचकर परिजनों को समझा बूझकर और हत्यारे की गिरफ्तारी की आश्वासन देकर मामला को शांत कराया. फिलहाल परिजनों ने मृतक अभय कुमार के चचेरे भाई प्रवीण कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच के बाद इस मामले की क्या सत्यता निकाल कर बाहर आती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
