☰
Bihar

ऐसी दरिंदगी.... महिला का बाल पकड़कर घसीटा, लाइव वीडियो बनाकर की बेरहमी से पिटाई, फिर चाकू की नोक पर किया घिनौना काम

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

बेगूसराय (BEGUSARAI): बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ कथित अपहरण, मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला ने आरोप लगाया है कि 27 सितंबर को एक परिचित युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक से NH किनारे स्थित होटल ब्लू डायमंड ले गया. आरोप है कि वहां उसने महिला को भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित कुमार के हवाले कर दिया. इसके बाद रोहित उसे जबरन होटल के एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया.

पीड़िता के आरोप के मुताबिक, कमरे में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घटना का वीडियो भी बनाया. आरोप है कि महिला के बाल पकड़कर घसीटा गया और जूते-चप्पलों तथा लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई. साथ ही इस दौरान महिला को गंदी-गंदी गालियां भी दी जा रही थीं. इसके बाद चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के दौरान महिला लगातार खुद को बचाने की कोशिश करती रही.

बाथरूम में बंद होकर परिजनों को दी सूचना
पीड़िता ने मौका देखकर बाथरूम जाने की बात कही और अंदर जाकर खुद को बंद कर लिया. इसके बाद उसने मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी और अपनी लोकेशन भी शेयर की. सूचना मिलते ही परिजन होटल पहुंचे और किसी तरह महिला को वहां से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान काफी समय तक होटल के कमरे में महिला के साथ मारपीट और कथित दुष्कर्म होता रहा, लेकिन होटल के कर्मचारियों या सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी नहीं हुई. बाद में घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात भी सामने आई है. पुलिस वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.

28 सितंबर को दर्ज कराई शिकायत, आरोपी की तलाश
घटना के अगले दिन 28 सितंबर की देर शाम पीड़िता नगर थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी के रूप में रोहित कुमार की पहचान की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस घटना के दौरान होटल में मौजूद लोगों, कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है. साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और सामने आए वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

TagsBihar