☰
Bihar

इंस्टाग्राम पर Reel बनाना पड़ा महंगा, अज्ञात अपराधियों ने सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जानिए पूरा मामला

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

बेगूसराय (BEGUSARAI): बिहार में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के छोटकी मौजी गांव में सोशल मीडिया पर फोटो लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है की 8 माह पूर्व इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करने के बाद घर में सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. घायल पति की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजेंद्र शाह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी की पहचान करिश्मा पासवान के रूप में बताई जा रही है.

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार छोटू कुमार अपनी पत्नी करिश्मा पासवान के साथ बखरी थाना क्षेत्र के छोटकी मौजी गांव स्थित अपने ससुराल मे आया हुआ था. इसी दौरान सोशल मीडिया पर पूर्व में फोटो लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर सारा विवाद शुरू हुआ था, जहां इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया था. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. हालांकि, विवाद की वास्तविक वज़ह क्या थी और किन लोगों के बीच यह विवाद हुआ, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. 

कैसे हुई वारदात 
आरोप है कि विवाद के बाद देर रात जब छोटू कुमार और उसकी पत्नी करिश्मा पासवान घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी. अचानक गोली चलने की आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गोलीबारी की घटना के बाद गांव में भी हड़कंप मच गया. लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. 

पुलिस खंगाल रही घटना की पूरी कड़ी 
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी को गोली मारने की घटना सामने आई. पुलिस संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ विवाद के पीछे की वजह का पता लगाने में लगी है. घायल पति-पत्नी के बयान और परिजनों से पूछताछ के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है. सोशल मीडिया पर फोटो लगाने जैसी बात को लेकर पति-पत्नी को गोली मारने की इस घटना ने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. गोली किसने चलाई, कितने लोग वारदात में शामिल थे और इंस्टाग्राम पर फोटो को लेकर विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा.

TagsBihar