☰
Bihar

शर्मनाक! 15 वर्षीय नाबालिग को जबरन उठा ले गए अपने घर, फिर की ऐसी हरकत...

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

बेगूसराय (BEGUSARAI): बिहार से एक बार फिर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है जहां एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए है. सरकार के दावे के वावजूद धरातल पर कुछ और ही तस्वीर देखने को मिल रही है. दरअसल, बेगूसराय जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रतनपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. घटना 25 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड, मियां चक के रहने वाले दो व्यक्ति नाबालिग को अपने घर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत की. सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने डायल-112 पर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय प्रकाश कुमार और 50 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-1 प्रशांत कुमार थाने पहुंचे और कार्रवाई की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि छेड़खानी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग की. फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. ऐसे में आए दिन बिहार से ऐसी खबरें आना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर  रहा है. बिहार सरकार हर बार दावा कर रही लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कह रही है. ऐसे में अब देखना होगा की इस मामले को लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

TagsBihar