☰
Bihar

शिवांगी सिंह की शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति की हुई थी मौत, अनंत सिंह के बेटे ने मृतक के घर पहुंच कर व्यक्त की संवेदना

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

बेगूसराय: बीते 25 नवंबर को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. शादी समारोह के अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए भी हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी और इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी. मृतक की पहचान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव के अरविंद सिंह के रूप में की गई. अब बुधवार को अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर पहुंचे और परिवार से मिल कर सांत्वना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया और हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया.

घटना को लेकर मृतक अरविंद सिंह के बेटे ने कहा कि मेरे पिताजी की तबीयत पहले से खराब थी. शादी समारोह में घुड़दौड़ देखने के दौरान उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई और वह बेहोश हो कर गिर गए थे. उतनी भीड़ के बावजूद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बावजूद जान नही बच सकी. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी की मौत से उन्हें अनंत सिंह और उनके परिवार से कोई शिकायत नहीं है. 

मामले को लेकर अनंत सिंह के बेटों ने कहा कि बहन की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस दौरान एक व्यक्ति अरविंद सिंह अचानक बेहोश हो कर गिर गए थे. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी. शादी समारोह के बाद हमें जब इस मामले की जानकारी मिली तो मेरे परिवार ने पीड़ित परिवार से मिलने का निर्णय लिया और हम यहां आए हैं.

TagsBihar