☰
Bihar

6 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल में संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, परिवार के लोग फरार

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

बांका: बांका के रजौन थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया जबकि परिवार के लोग घर से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. घटना रजौन थाना क्षेत्र के डरपा पंचायत के कैथा गांव की है. मृतिका की पहचान स्थानीय रंजीत मंडल में पत्नी लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घर में हथियार साफ किया जा रहा था इसी दौरान गलती से गोली चल गई जो कि मृतिका को लगी और उसकी मौत हो गई. हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल नवविवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा की गोली कैसे चली.

गांव के लोगों ने बताया कि मृतिका की शादी छः महीने पहले ही हुई थी. घटना के बाद मृतका का पति रंजीत मंडल, ससुर सीताराम मंडल समेत ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं. फिलहाल, गोली किस परिस्थिति में चली और नवविवाहिता को कैसे लगी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

TagsBihar