☰
Bihar

बांका में मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे CM सम्राट चौधरी,बदुआ नदी रिवर फ्रंट का भी लिया जायजा

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने तारापुर के असरगंज गोला स्थित दुर्गा मंदिर और प्राचीन दुर्गा मंदिर असरगंज में भी दर्शन-पूजन किया. मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिर के समीप बदुआ नदी तट पर चल रहे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नदी तट पर विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट और पक्के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी दी.मुख्यमंत्री ने कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने और निर्धारित कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान विधायक कुमार प्रणय, विधायक जयंत राज, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे. वहीं, बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य के निरीक्षण को क्षेत्र में विकास योजनाओं की प्रगति से जोड़कर देखा जा रहा है.