☰
Bihar

Big Breaking: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 2 जख्मी

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

औरंगाबाद: गुरुवार की सुबह औरंगाबाद में एक भीषण सड़क हादसा में एक बच्चा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य जख्मी हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गई. घटना औरंगाबाद में एनएच 19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप की है जहां सड़क हादसे में एक बच्चा समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई जिसमें वाहन के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राजकुमार चौहान, उनके ससुर भगवान दास और 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई. वहीं राजकुमार चौहान की पत्नी किरण कुमारी तथा सका नीतीश चौहान गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है. घटना के बारे में बताया गया कि मृतक राजकुमार चौहान मुंबई में रह कर नजरी करते हैं. वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बस से बनारस पहुंचे थे और वहां से ससुर तथा साले के साथ स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे थे इसी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी की ट्रक के साथ भीषण टक्कर हो गई. घटना गुरुवार सुबह 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सड़क पर चीख-पुकार मच गयी और तत्काल राहत-बचाव की कोशिश शुरू की गयी. हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और टीम में शामिल रंजीत कुमार एवं अभिनंदन ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. कुछ ही देर में नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. घायलों का अस्पताल में इलाज शुरू किया गया, लेकिन राजकुमार चौहान की स्थिति गंभीर बनी रही. आखिरकार इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही नवादा से मृतकों के परिजन बदहवास हालत में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में अपनों की मौत और घायलों की गंभीर स्थिति देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. मासूम रितेश की मौत से हर कोई स्तब्ध था. एक साथ परिवार के तीन सदस्यों को खोने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अस्पताल परिसर में देर तक चीख-पुकार और मातम का माहौल बना रहा. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

TagsBihar