Bihar

बेटे-बहू ने कर दिया मां के साथ ऐसा कांड जिसे सुनकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए कहां का है मामला

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

मोकामा(MOKAMA): जिले के कन्हाईपुर गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद लोग अपने ही बच्चों पर से भरोसा उठ जाएंगा. एक बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप उसके ही बेटे और बहू पर लगा है. कृष्णी देवी की मौत हो गई. आरोप है कि उनके इकलौते बेटे नवीन शर्मा, जो हाल ही में दिल्ली से घर लौटा था, उसने अपनी पत्नी और उसकी मां के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पहले बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उनके शव को रस्सी के सहारे घर की छत में लगे हुक से लटका दिया गया.

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्णा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज करने के निर्देश दिए.

इसके साथ ही पटना से एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था और बुजुर्ग महिला के साथ अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता था. पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

 

TagsBihar