☰
Bihar

बख्तियारपुर में फोरलेन पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया पिकअप, एक की मौत, कई घायल

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK- बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर अनियंत्रित होकर एक पिकअप डिवाइडर से टकरा गई और तीन बार पलट गई. पिकअप में दर्जनों मजदूर सवार थे जो हाजीपुर में काम करने जा रहे थे. पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दर्जनों मजदूर घायल हैं. बताया जा रहा है मृतक और घायल सभी मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले हैं.मृतक की पहचान मल्लिक राय के तौर पर हुई है.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि दो मजदूर की हालत गंभीर है जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज बख्तियारपुर में किया जा रहा है.

बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि एक ही पिकअप पर सवार होकर सभी हाजीपुर जा रहे थे तभी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पिकअप पलट गया. हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई है. वहीं 12 से 13 मजदूर घायल है जिनका इलाज सीएचसी बख्तियारपुर में कराया जा रहा है. घायल मजदूर के परिजनों को सूचना दे दी गई है मामले की जांच की जा रही है.