मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी सेंट्रल जेल में आधी रात को बड़ी छापेमारी की गई.मोतिहारी DM-SP के नेतृत्व में नगर आयुक्त, मोतिहारी SDO और SDPO और 200 जवानों की के साथ छापेमारी की गई. सेंट्रल जेल में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया. जेल में करीब 2 घंटे सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि केंद्रीय कारा में 2 घंटा सर्च अभियान के बाबजूद किसी वार्ड में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामग्री बरामद नही किया जा सका.
जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी
मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में करीब 200 पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों के साथ बीते शुक्रवार की आधी रात में एक सच अचानक पहुँच छापेमारी की गई, जेल के अंदर सभी वार्ड,बाकी जगह सघन तलाशी अभियान सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा किया गया. साथ ही नगर आतुक्त,मोतिहारी सदर 01 SDPO दिलीप कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कई थाने के साथ करीब दो घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के रहने वाले स्थानों, शौचालयों और अन्य संदिग्ध जगहों की बारीकी से तलाशी ली गई.कोई आपत्तिजनक सामग्री नही मिली.
सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना था उद्देश्य
मोतिहारी जिला प्रशासन के द्वारा केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना और जेल में बंद कैदियों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाना था. हालांकि,मोतिहारी सेंट्रल जेल में जिला प्रशासन के तलाशी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं प्राप्त हुआ. इसके बाद अधिकारियों ने जेल की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.वही अधीक्षक से जेल सुरक्षा पर कई महत्वपूर्ण बात की गई. जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और SP स्वर्ण प्रभात SDO अरुण कुमार, SDPO दिलीप कुमार के साथ नगर आयुक्त जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश जेल अधीक्षक समेत जेल के सभी कर्मियों को दिया.