☰
Bihar

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट वाली जगह पर फिर से हुआ रिसाव, दहशत में लोग घर छोड़ भागे

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में दो दिन पहले सड़क की खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में विस्फोट का भय लोगों में अभी भी भरा हुआ है. बुधवार को गैस पाइपलाइन में एक बार फिर रिसाव की बात जैसे ही सामने आई, लोग अपना घर छोड़ सुरक्षित जगह की तरफ भाग निकले. लोगों ने कहा कि विस्फोट वाली जगह पर एक बार फिर से गैस रिसाव होने लगी जो साफ तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि रिसाव की मात्रा इस बार कम हो लेकिन हवा में गैस का गंध फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल हो गया. 

मामले में स्थानीय लोगों ने कहा कि विस्फोट के बाद से पाइपलाइन में गैस का सप्लाई बंद कर दिया गया था. कल रात से ही इंजीनियर की एक टीम विस्फोट वाली जगह की मरम्मत में जुटे हुए थे लेकिन ठीक से मरम्मत नहीं होने की वजह से एक बार फिर रिसाव शुरू हो गया. लोगों ने कहा कि पहली बार विस्फोट होने से लोगों में दहशत का माहौल है इसलिए हवा में गैस का गंध फैलते ही लोग भागने लगे. लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद करीब 2000 घरों में गैस सप्लाई पूरी तरह से बंद है.

वहीं अधिकारियों की मानें तो पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद इंजीनियर की एक टीम मरम्मत के लिए पहुंची थी. मरम्मत किए जाने के बाद उसकी टेस्टिंग की जा रही थी. इस दौरान गैस का रिसाव हुआ है, और उसे अब पूरी तरह से ठीक किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि विशेषज्ञ इंजीनियर की टीम मौके पर मौजूद है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी मानकों की पूर्ति होने के बाद ही पाइपलाइन में गैस की सप्लाई शुरू की जाएगी. फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है.

TagsBihar