☰
Bihar

ब्रेकिंग : छठ पर्व पर राजस्थान से बिहार आ रही बस लखनऊ के समीप एक्सप्रेसवे से पलटी, 15 यात्री जख्मी, बॉडी काट कर लोगों को निकाला गया

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

लखनऊ: छठ पर्व के अवसर पर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग ट्रेन और बसों में भर कर अपने घर आ रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान से सारण आ रहे प्रवासी बिहारी लोगों से भरी एक बस आगरा लखनऊ  एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई. लखनऊ के मोहान रोड स्थित जीरो प्वाइंट के समीप अनियंत्रित हो कर बस एक्सप्रेसवे से पलट गई जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना में करीब 15 यात्री जख्मी हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस में 40 से 60 के बीच में यात्री सवार थे जो अनियंत्रित हो कर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलट गई. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पारा थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई और यात्रियों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी की मदद से बस का बॉडी काट कर यात्रियों को निकाला. हादसे में एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल ने मौके पर राहत कार्य संभाला. शुरुआती जानकारी में कई यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ के कमिश्नर भी अस्पताल पहुंचे और घायल यात्रियों से मुलाकात की तथा उनके लिए आगे की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया.

TagsBihar