टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से हर महीने गरीब और असहाय परिवार को राशन मुफ्त में दिया जाता है.वही समय-समय पर राशन कार्ड धारकों के सुविधा के लिए सरकार इसमें बदलाव करती रहती है ताकि पूरी व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे और लाभुको को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत ना हो.इसी को देखते हुए एक बार फिर देश के करोडो राशन कार्ड धरियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है, जहां वन नेशन,वन राशन कार्ड योजना के तहत पूरी व्यवस्था को लाभुको के लिए बदला गया है. इसकी घोषणा केंद्र राज्य मंत्री बीईएल वर्मा ने की है. उनके अनुसार अब लाभुको को एक ही दुकान पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.अब वह अपने पसंद की दुकान से अलग अलग-अलग राशन यानी चावल, गेहुं उठा सकते है.नयी व्यवस्था कैसे काम करती है चलिए आपको बताते है.
एक ही दुकान पर निर्भरता ख़तम
सरकार की ओर से जो घोषना की गई है उसके अनुसार अब लाभुको को एक ही दुकान से अनाज या राशन लेना मजबूरी नहीं होगी. इस नई व्यवस्था के तहत अब राशन कार्ड के लाभुक अपनी सुविधा के अनुसार देश के किसी भी राज्य जिला और पंचायत से राशन उठा सकते है यानी अब एक ही दुकान पर गेहूं और चावल लेने की मजबूरी खत्म हो चुकी है.आप चाहें तो एक दुकान से चावल और दूसरी दुकान से गेहूँ भी ले सकते है.
ATM की तरह करेगा काम
आपको बता दें कि यह नई व्यवस्था काफी लचीली है जो एक एटीएम की तरह काम करेगी, जिस तरह से आप एटीएम के जरीये देश के किसी भी कोने कैश निकालते है, उसी तरीके से राशन कार्ड धारक देश के किसी भी कोने से सरकारी राशन की दुकान से राशन उठा सकते है यानी हर बार आप अलग-अलग दुकान चुन सकते है आपको अब लंबी कतारों में लगकर मशीन में अंगूठा लगाने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलेगा.यदि एक दुकान में राशन का स्टॉक खत्म हो गया है तो आप दूसरी दुकान पर राशन ले सकते है. इसके लिए आपको कोई भी दुकानदार मना नहीं कर सकता है यदि कोई मना करता है तो आप उसके खिलाफ़ कार्रवाई कर सकते है.
लाखों प्रवासी मजदूरों को मिलेगी राहत
वन नेशन वन राशन कार्ड का सबसे बड़ा फायदा उन प्रवासी मजदूरों को मिलने वाला है जो अपने राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य में मजदूर बनने के लिए जाते है.ऐसे में वह अपने राज्य वापस आकर राशन नहीं उठा पाते है जिसकी वजह से उन्हें घाटा होता है, लेकिन अब लाखों प्रवासी मजदूरों और बिहारी कामगारों को राहत दी गई है जो आजीविका के लिए किसी दूसरे राज्य में जाते है. अब वह देश के किसी भी कोने से राशन उठा सकते है. वह किसी भी डीलर के पास जाकर अपना आधार कार्ड और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट आईरिस स्कैन करवाकर अपने अपने हिस्से का मुक्त रियाती अनाज लेने के हकदार है.
