टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको कुछ तस्वीरें हंसने और खिलखिलाने पर मजबूर कर देती हैं, तो वहीं कुछ तस्वीरें देखकर आपका खून खौल उठता है. वहीं कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें देखकर आप इमोशनल हो जाते हैं. सोशल मीडिया एक ऐसा दरिया है, जहां आपको हर तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर आपके अलग-अलग रिएक्शन हो सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें भी नम हो सकती हैं. वीडियो है ही कुछ ऐसा, जो हमारे सीने को चीरकर रख देता है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा फट जाएगा. वीडियो में एक ऐसा मजबूर पिता है, जो कैंसर के लास्ट स्टेज से गुजर रहा है. उसकी मौत कभी भी हो सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए वह अपने बेटे से कुछ ऐसी बातें करता है, जिन्हें सुनकर हर कोई रोने पर मजबूर हो गया.
वीडियो देख पसीजा लोगों का दिल
वीडियो में एक ऐसा मजबूर पिता देखा जा सकता है, जो कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से ग्रस्त है और वह कभी भी दुनिया को अलविदा कह सकता है. उसे पता है कि अब वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेगा. इसी को देखते हुए वह अपने छोटे से मासूम बेटे से कुछ ऐसी बातें कहता है कि वह उसके जाने के बाद अपनी मां और बहन का ख्याल रखे. वहीं बच्चा मासूमियत से अपने पापा की बातें सुनता है. एक तरफ वीडियो में एक ऐसा मजबूर पिता है, जिसे मरने के बाद अपनी पत्नी, बेटे और बेटियों के भविष्य की चिंता सता रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा अभागा छोटा-सा मासूम बेटा बैठा है, जिसके सिर से कैंसर की वजह से कभी भी उसके पिता का साया उठ सकता है. इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसका कलेजा पसीज गया.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो में आप देखेंगे कि कैंसर के लास्ट स्टेज से एक पिता जूझ रहा है, जिसकी हालत देखकर ही लग रहा है कि वह काफी बीमार है. शरीर उसका साथ छोड़ रहा है. मौत कभी भी हो सकती है, लेकिन वह अपने जीवन के अंतिम पलों में भी अपने परिवार के बारे में सोच रहा है. पिता अपनी अंतिम सांसें गिनते हुए अपने छोटे से बेटे को पास बुलाता है और फिर ऐसी बातें कहता है, जो शायद बच्चा जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा. यह मंजर कितना दुख देने वाला हो सकता है, यह कोई उस पिता और बेटे से पूछे. इस छोटे से मासूम के ऊपर उसके पिता अपने अंतिम पलों में अपने परिवार की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं. उन्होंने अपने बेटे को समझाया कि उनके मरने के बाद क्या करना है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी मां की हर बात मानेगा और कभी भी उन्हें परेशान नहीं करेगा. उन्होंने बेटे को यह भी याद दिलाया कि अपनी छोटी बहन का भी ख्याल रखना है. इतना सुनते ही बच्चा रोने लगता है, लेकिन फिर खुद को कंट्रोल करता है. इसके बाद पिता कहते हैं, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो, फिर रोते क्यों हो?
काफी इमोशनल करने वाला है वीडियो
वहीं अंत में जाकर बच्चे के पिता ने जो कुछ कहा, वह शायद वही समझ पाएगा, जिसका पिता इस दुनिया में नहीं है. यही वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला पल है, जब पिता कहते हैं कि वह उससे दूर कभी नहीं जाएंगे. "तुम जब भी मुझे याद करोगे, पापा चले आएंगे." अपने बच्चे को ढाढ़स बंधाते हुए वह कहते हैं कि जब भी उसे पापा की याद आएगी, वह उन्हें अपने आसपास ही महसूस कर पाएगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं. कमेंट में यूजर्स इस मजबूर और लाचार पिता की तारीफ कर रहे हैं, जो अंतिम पल तक अपने परिवार के बारे में सोच रहा है.
