टीएनपी डेस्क (TNP DESK):छोटे बच्चों को माता-पिता स्कूल इसलिए भेजते हैं ताकि उन्हें नैतिक ज्ञान मिले और वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें. शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं, ताकि वे बड़े होकर एक कामयाब इंसान बन सकें.लेकिन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने स्कूलों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है.लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या मासूम बच्चे स्कूल में धर्म की पढ़ाई करने जाते है.दरअसल, हैदराबाद के सईदआबाद स्थित एक निजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को विशेष धर्म से जुड़ा होमवर्क दिए जाने का मामला सामने आया.
बच्चों को कलमा पढ़ा रही थी टीचर
आरोप लगाया जा रहा है कि स्कूल की शिक्षिका ने बच्चों को होमवर्क में कलमा लिखने के लिए दिया था. इसके बाद छात्र के माता-पिता और बीजेपी नेताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.मामला तूल पकड़ने पर पुलिस को बीच-बचावt और हस्तक्षेप के लिए आना पड़ा. माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.सक्सेस ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने भी सख्त कदम उठाते हुए 16 जुलाई को एक आधिकारिक आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया कि शाहीन आबाद शाखा में शिक्षिका की सेवाएं 16 जुलाई से तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है.
खुलासा होते ही शिक्षक पर हुई कार्रवाई
वहीं, आपको बता दें कि प्रिंसिपल की ओर से हस्ताक्षरित इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि भविष्य में उक्त शिक्षिका को इस ग्रुप के किसी भी संस्थान में रोजगार नहीं दिया जाएगा.धार्मिक होमवर्क का मामला सामने आते ही विद्यालय परिसर में भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुट गए और जमकर नारेबाजी की.उन्होंने स्कूल को बंद करने और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कुछ अभिभावकों को भी हिरासत में लिया.
आखिर स्कूल में बच्चों को कलमा क्यों पढ़ाया जा रहा था
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि आखिर स्कूल में बच्चों को कलमा क्यों पढ़ाया जा रहा था.वहीं, इस घटना के पीछे राजनीतिक उद्देश्य होने का भी दावा किया गया है.आपको बता दें कि सईदआबाद थाने में भी अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.हालांकि, पुलिस ने अब तक मामले की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.फिलहाल, स्थिति पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है.
