News

OMG! घर में एक साथ रेंगते मिले इतने कोबरा सांप की परिवार वालों के उड़ गए होश, फिर जो हुआ...

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
OMG! घर में एक साथ रेंगते मिले इतने कोबरा सांप की परिवार वालों के उड़ गए होश, फिर जो हुआ...

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): धरती पर 2,000 से अधिक प्रजातियों के सांप पाए जाते है, जिनमें महज कुछ ही प्रजातियां बेहद जहरीली होती है. इनके काटने से इंसान की जान तक जा सकती है.इनमें कोबरा भी शामिल है. यह एक ऐसा जहरीला सांप है, जिसे देखते ही लोगों की रूह कांप जाती है. यदि कहीं एक भी कोबरा दिख जाए तो लोग उससे दूर भागने लगते हैं, ताकि उसका सामना न करना पड़े. लेकिन जरा कल्पना कीजिए उस परिवार की, जिसके घर में एक साथ 40 कोबरा सांप मिल जाएं. दरअसल, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर से एक साथ 40 कोबरा सांप रेंगते हुए मिले.यह नजारा देखकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पढ़िए सांपो को देख परिवार वालों ने क्या किया

यह हैरान करने वाला पूरा मामला नागपुर जिले के नेरला गांव का है, जहां राजू धोमाने नाम के व्यक्ति के घर से एक साथ 40 कोबरा सांप रेंगते हुए मिले. जैसे ही परिवार वालों की नजर इन एक सांपों पर पड़ी, उनकी सांसें थम गई. वहीं, गांव वालों को इसकी खबर मिलते ही यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. एक साथ इतने सांपों को देखकर परिवार वालों ने घबराने के बजाय समझदारी से काम लिया और वन विभाग को सूचना दी.सूचना मिलते ही स्नेक्स नेचर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया.

वन विभाग ने सभी सांप का किया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम के लिए घर के अलग-अलग कोनों से 40 सांपों को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन टीम ने पूरी समझदारी और सावधानी के साथ इसको सफलतापूर्वक पूरा किया.सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन्यजीव संरक्षण के सभी नियमों का पालन किया गया.इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और पंचनामा तैयार किया गया.रेस्क्यू टीम ने सभी 40 कोबरा सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.

गलती से भी मारने की ना करें कोशिश

रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर बिलों से निकलकर सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों और आसपास के इलाकों में पहुंच जाते है.ऐसे में यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की कोशिश न करें.तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सांप और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.समय रहते सूचना मिलने के कारण इस पूरे अभियान को बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया.