✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यूट्यूबर ने घर के स्टूडियो में लगाई आग, 10 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक, फिर पुलिस ने ऐसे बचाया

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 12, 2026, 11:01:42 AM

गढ़वा (GARHWA): झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. थाना मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के पास रहने वाले 27 वर्षीय यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने मंगलवार रात अपने ही घर में बने स्टूडियो में आग लगा दी. इस घटना में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई.

जानकारी के अनुसार, विधायक प्रजापति अपने घर में ही फिल्म एडिटिंग और अन्य डिजिटल कार्यों के लिए स्टूडियो संचालित करता था. पड़ोसी और गोंदा के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मंगलवार रात करीब 10 बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर स्टूडियो में आग लगा दी.

आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी विष्णुकांत दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. लोहे का दरवाजा नहीं खुल पाने पर पुलिस ने बगल की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बाहर से पानी डालते हुए आग पर काबू पाया. इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

हालांकि तब तक घर का बड़ा हिस्सा और पूरा स्टूडियो जल चुका था. बाद में दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया गया. पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने के बाद विधायक प्रजापति घर के पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गया.

परिवार के अनुसार, घटना में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह परिजन उसे मानसिक उपचार के लिए रांची लेकर गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार 

Tags:garhwagarhwa updategarhwa crimecrime newsyoutubergarhwa youtuberlatest newsbig newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.