✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में प्रचंड गर्मी! तापमान 45 के ऊपर पहुंचा, नेक दिल युवा बांट रहे छाता और पानी की बोतलें

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:11:10 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : झारखंड में गर्मी का सितम जारी है, लगातार गर्म हवाओं से लोगों का बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है. वहीं बात अगर लोहनगरी जमशेदपुर की करे, तो इस वर्ष गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. शहर का पारा 45 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है. बिना काम के लोग घर में दुबकने को मजबूर हो रहे है.  वही सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, पुलिस जवान इस गर्मी में काम करने के दौरान लू और गर्मी की चपेट में आ रहे हैं.

युवाओं ने सब्जी विक्रेत और पुलिस जवानों के बीच बाटा पानी बोतल

बता दें कि लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए शहर के युवा टीम भीषण गर्मी में सड़कों पर निकल कर सब्जी विक्रेता, ठेला चालक, पुलिस जवान के बीच छाता और पानी का बोतल देकर गर्मी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं.  इतना ही नहीं सभी युवाओं ने छाता के साथ-साथ सभी को पानी का बोतल भी दे रहे है. ताकि इस गर्मी में इन सब्जी विक्रेताओं को थोड़ी गर्मी से राहत दिलाया जा सके. वहीं लोगों को कहना है कि  जमशेदपुर में गर्मी हर वर्ष के रिकॉर्ड को पार कर चुका है. गर्मी के करण सभी की परेशानियां बढ़ रही है, इस गर्मी में राहत के लिए युवाओं ने जो पहल की है, वह काफी सराहनिय है अगर शहर के अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस प्रकार की पहल किया जाए तो गर्मी में गरीब लोगों को लू से बचाया जा सकेगा, साथ ही गरीबों को थोड़ी राहत मिल जाएगी.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaytoday jharkhand newsjharkhandjharkhand today newslatest newsjharkhand breaking newsbreaking newsjharkhand weatherjharkhand weather newsnews jharkhandjharkhand mausam khabarjharkhand weather alertjamshedpur weather

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.