✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो में युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:13:09 PM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटिया गांव के एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि मृतक मुकेश कुमार (35 वर्ष) का शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे मिला है. जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं मामले की पड़ताल के लिए बोकारो से डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है.

पुलिस मामले में कर रही छानबीन 

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए पहाड़ी की ओर गई थी. उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया था. महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी. ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी गोमिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर अनुसंधान में जुट गई. पुलिस ने इस काम के लिए बोकारो डॉग स्क्वायड की भी मदद ली है.

बताया जाता है कि युवक के गर्दन पर धारदार हथियार से कटे हुए का निशान है. अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरे स्थान पर किया गया है और शव को गांव के नजदीक पहाड़ी के पीछे फेंक दिया गया है. इस संबंध में मृतक की मां फगुनी देवी ने बताया गया कि मंगलवार की शाम को वह घर से निकला था,और इसके बाद से ही गायब था. वही इस संबंध में गोमिया के सर्किल इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के उदभेदन के लिए तकनीकी जानकारी ली जा रही है. हत्यारे जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

वहीं सूचना मिलते ही गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली,और पुलिस को इस घटना का जल्द उदभेदन करने के लिए कहा है. वहीं उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,

 

Tags:Jharkhand newsbokaro newsbokaro policemurder in bokaroyouth murder in bokarocrime news bokarocrime in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.