✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाइक लूट के बाद युवक की हत्या, बेलबेड़ा के पास मिला शव, जानिए क्या है वजह

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 12:32:07 PM

रांची (RANCHI): रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है. कोंकाड़ीह गांव के निवासी कमलेश महतो का शव बुधवार को बेलबेड़ा इलाके के पास बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटने के बाद युवक की हत्या कर दी.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार कमलेश महतो अपने साथी गौर सिंह महतो के साथ मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल से सरायकेला-खरसावां जिले में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. भोज समाप्त होने के बाद दोनों देर रात करीब साढ़े दस बजे अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान जब वे तमाड़ थाना क्षेत्र के बेलबेड़ा के पास पहुंचे, तभी रास्ते में चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया. गौर सिंह महतो के मुताबिक उन चार लोगों में से दो ने कमलेश महतो को जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल से दूसरी दिशा में ले गए। वहीं बाकी दो लोगों ने गौर सिंह महतो को वहीं रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

किसी तरह मौका पाकर गौर सिंह महतो उनके चंगुल से निकलकर भागने में सफल रहा और किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू की.

तलाशी के दौरान पुलिस को बेलबेड़ा के पास से कमलेश महतो का शव बरामद हुआ. हालांकि जिस मोटरसाइकिल से दोनों युवक गए थे, वह अब तक नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि मामला अभी संदिग्ध नजर आ रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags:murderedYouth murdered after bike robberybody found near BelberamautranchiTamar police station areaTamarpolice station areapolicebikejharkhandnewsnewsupdate

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.