✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में 5 दिन से लापता युवक का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, खदान में डूबने की आशंका

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 10:07:43 AM

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल इलाके में एक युवक के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है. सोनाजोड़ी के रहने वाले 28 वर्षीय कान्हू किस्कू पिछले पांच दिनों से लापता है. परिजनों को आशंका है कि वह पास की पानी से भरी खदान में डूब गए है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे कान्हू शौच के लिए घर से निकले थे और खदान की ओर जाते हुए कुछ लोगों ने उन्हें देखा था.इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे.

घटना के बाद परिवार का हाल बेहद खराब

परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ट्यूब और नाव की मदद से खदान में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.इस घटना के बाद परिवार का हाल बेहद खराब है. कान्हू के दो छोटे बच्चे घर पर अपने पिता का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना के बाद भी अब तक नहीं बुलाया गया है गोताखोर

वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी अब तक गोताखोर टीम नहीं बुलाई गई है. गहरे पानी की वजह से बिना गोताखोर के तलाश करना मुश्किल हो रहा है. घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से इलाके में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे है.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:Youth missing news PakurYouth missing in pakurMissing youth today PakurTrending newsViral newsfeared drowned in mineJharkhandPakur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.